सीहोर। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय में गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया. विद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वंदना, भजन, गीत एवं विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया. बालिकाओं की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा. वहीं गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा. इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा, प्रशासक अशोक त्रिपाठी, उप प्रबंधक संदीप मौर्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे.
