
भोपाल। राजधानी की हबीबगंज पुलिस ने 26 फरवरी को हुई 55,000 रुपये की लूट का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए, घटना के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी और एक्टिवा सहित लगभग 60,000 रुपये का मशरूका भी बरामद किया है।
घटना का विवरण:
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को फरियादी लोकेन्द्र गोडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह 55,000 रुपये लेकर अपनी एक्टिवा से जा रहे थे, तब दो लड़कों ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया और उनकी एक्टिवा और नकदी लेकर फरार हो गए।
जिसके बाद पुलिस की गठित विशेष टीम ने लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास मंसारे उर्फ झाड़ू, पीयूष ठाकसे उर्फ कुणाल और मास्टरमाइंड नसीम खान को गिरफ्तार किया
