आज छुट्टी के दिन सोमवार को भी खुलीं गैस एजेंसियां, कर रही बुकिंग और डिलेवरी

ग्वालियर:जिले की गैस एजेंसियां आज सोमवार को भी बुकिंग एवं डिलेवरी का कार्य कर रही हैं। सभी गैस एजेंसियों को सोमवार के दिन अपने-अपने ऑफिस एवं गोदाम खोलकर बुकिंग व डिलेवरी का कार्य करने के लिये निर्देशित किया गया था। वर्तमान परिस्थति को ध्यान में रखकर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल (एलपीजी) को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ज्ञात हो हर सोमवार को गैस एजेंसियों द्वारा अवकाश रखा जाता है और गैस बुकिंग व डिलेवरी का कार्य नहीं किया जाता है। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखकर जिले के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गैस कंपनियों के लिये इस आशय के निर्देश जारी किए गए हैं।
विभिन्न गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण
जिले के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा जिले की गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह सामान्य रूप से गैस आपूर्ति होते हुए मिली।

Next Post

व्यापारी पति-पत्नी को लात-घूसों से पीटा, महिला के पेट में मारी लात, हुई थी सिजेरियन डिलेवरी

Mon Mar 16 , 2026
ग्वालियर: ट्रेवल्स कारोबारी और उनकी पत्नी को 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने महिला के पेट में लात मारी, जिससे वह दर्द से तडपने लगी, अभी कुछ दिन पहले महिला की सिजेरियन डिलेवरी हुई थी। जिससे टांके खुलने का खतरा है। मामला कोतवाली थाना इलाके […]

You May Like