जबलपुर में बारिश के बीच बड़ा हादसा,पुराने जर्जर मकान का छज्जा गिरा

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिलौनीगंज में एक पुराने जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर गया। मलबा पास की समोसे की दुकान पर गिरने से वहां काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 7 जुलाई को भी बड़ा फुहारा इलाके में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रहे हादसों ने शहर की जर्जर इमारतों की सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के मौसम में ऐसे भवन आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।

Next Post

बस ऑपरेटर संघ ने जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी गईं तो 8 अगस्त से बस हड़ताल की चेतावनी

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। दमोह जिला बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष राजा राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस ऑपरेटरों ने राय चौराहा और पलंदी चौराहा […]

You May Like