उज्जैन: जिले के घोंसला के समीप तराना फंटे पर और शाम को दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और कुछ यात्री घायल हुआ है। राघवी थाना पुलिस ने बताया कि आगर से उज्जैन की ओर आ रही एक निजी बस (शर्मा ट्रेवल्स, बस क्रमांक एमपी 70 पीओ 161) के चालक में बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई।
डक़ किनारे दो युवक खड़े थे जो हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिनकी पहचान महेश पिता बापूजी और मोहन पिता मांगीलाल के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ब्राह्मण बड़ोदिया के रहने वाले थे और ग्राम ठुकराल जा रहे थे। बस में सवाल कुछ यात्री भी घायल हुए हैं जिन्हें मामूली चोट लगना बताया जा रहा है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार और मृतकों के परिजनों को सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
