विधायक के निरीक्षण में कचरा प्लांट में मिली खामियां

सिंगरौली : विधायक रामनिवास शाह आज दिन शुक्रवार की दोपहर एसडीएम एवं तहसीलदार के साथ अचानक ननि के कचरा प्लांट पहुंच वहां दस्तावेजो, पेवर ब्लॉक, मटेरियल, सीएनजी सहित अन्य का निरीक्षण किये, जहां एक नही अनेको खामियां मिली है। विधायक ने सभी आधे-अधूरे दस्तावेजो का पंचनामा तैयार करने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किये।
दरअसल जानकारी के मुताबिक विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह अचानक एसडीएम व तहसीलदार को लेकर कचरा प्लांट पहुंच गये। वहां की भारी अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि यहां दो हजार भस्सी पड़ी है, पार्षदों के डिमांड अनुसार नही दी जा रही थी, पेवर ब्लॉक कब बना और कहां गया, यदि स्टाफ ने किसी को फ्री में दिया है तो उस स्टाफ को बाहर करना पड़ेगा, एनसीएल-एनटीपीसी में जैविक खाद किसके निर्देश पर दिया गया है, उसकी जानकारी मांगी। वहीं पेवर ब्लॉक के आय-व्यय के साथ स्टाफ की पूरी डिटेल मांगा गया है। विधायक के निरीक्षण में अधिकांश दस्तावेज आधे-अधूरे थे। इस दौरान तहसीलदार सविता यादव को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी का पंचनामा तैयार कर शाम तक प्रस्तुत करें। सूत्रों के मुताबिक यहां व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं मिली हंै।

Next Post

प्रियांशी कृषि केंद्र में मिला गड़बड़झाला, उर्वरक लाइसेंस निलंबित

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर :मझौली में शुक्रवार को कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद पाई गईं। इस पर उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बंद पाई गई दुकानों के विक्रेताओं को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। […]

You May Like

Play sound