बोड़ा-परसूखेड़ी मार्ग पर मौत की पुलिया: बिना रेलिंग के जोखिम भरा हुआ सफर

बोड़ा। महुआ से ग्राम परसूखेड़ी तक प्रधानमंत्री सडक़ पर एक बिना रेलिंग की पुलिया दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. आये दिन वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटनाएं हो रही है.

जानकारी के अनुसार सडक़ पर बनी पुलिया पर से तीन मार्ग जुड़ते है. पुलिया पर से काफी आवाजाही रहती है. परन्तु पुलिया पर सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की कोई रेलिंग नहीं है. थोड़ा भी संतुलन बिगडऩे से वाहन पुलिया से नीचे जा फिकाते है. इसको लेकर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को अवगत कराया जा चुका है. साथ ही पुलिया के स्थान पर पुल निर्माण की मांग भी की जाती रही है किंतु अभी तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. विगत दिवस एक टे्रक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा. सौभाग्य से कोई बड़ी घटना होने से बच गई.

दर्जनों गांव, स्कूल जाने का प्रमुख मार्ग

उक्त मार्ग से होकर तलेन, बोड़ा सहित दर्जनों गांव पहुंचा जा सकता है. परन्तु पुलिया पर दुर्घटना का डर बना रहता है. पुलिया से होकर ही कई स्कूलों का रास्ता जाता है. यहां से बच्चों, अभिभावकों का आना-जाना रहता है. ऐसे में किसी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है. बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया लेकिन इस गंभीर समस्या की और अभी तक ध्यान नहीं दिया गया.

 

 

Next Post

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं

Sat Apr 4 , 2026
भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में निखत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ तीन मेडल पक्के कर लिए, जबकि पुरुष में दीपक बाहर हो गए हैं। भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन मेडल पक्के कर लिए हैं। शुक्रवार को पांचवें दिन निखत […]

You May Like