जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में रविवार देर रात्रि कार-बाइक मेें हुए एक्सीडेंट के बाद चाकुओं से गोदकर फर्नीचर कारोबारी की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा गुरूवार को कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता ने किया। हत्याकांड में चार आरोपी अब भी फरार है जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला इसके बाद चोरों को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि एकांश साहू पिता सुरेश साहू 34 वर्ष निवासी सब्जी मंडी अधारताल का फर्नीचर कारोबारी था। रविवार रात्रि वे अपने दोस्त मोहित के साथ क्रेटा कार से घर लौट रहा था। रात्रि करीब 11:30 बजे लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में एकांश साहू की गाड़ी का एक्सीडेंट एक मोटर सायकिल से हो गया था। इसके बाद बाइक चालक और कार चालक के बीच हुआ और बाइक चालक ने फोन करके साथियों युवकों को बुला लिया इसके बाद मारपीट करने के बाद चाकू से हमला कर एकांश की हत्या कर दी गई थी।
ऐसे चढ़े हत्थे
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, काले रंग की स्पेलेंडर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 केएम 0511 के रजिस्ट्रर्ड वाहन स्वामी संजय सिंह ठाकुर से पूछताछ की गयी जिसने वाहन को शिवम बाजपेयी को बेचना बताया। विजय नगर जीरो डिग्री में दबिश देते हुये शिवम बाजपेयी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने साथी सुधीर चौधरी, अकिंत चौरसिया , कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी, जय बेन, छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी के साथ मिलकर कत्ल करना कबूला। आरोपी सुधीर चौधरी को अमखेरा, अंकित चौरसिया को घमापुर व सुमित चौधरी को विजय नगर से अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ की गई।
शिवम ने बुलाया, कमलेश-छोटू ने मारे चाकू
नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि एक्सीडेट के बाद मोटर साइकिल चालक शिवम बाजपेई ने विवाद के बाद फोन करके साथियों का बुलाया था। जिसके बाद सभी ने मिलकर कार चालक के साथ मारपीट की थी। कार चालक पर कमेलाश महोबिया, छोटू ठाकुर ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया था। इसके बाद सभी मोटर साईकिलो पर बैठकर भाग गये थे।
ये अब भी फरार
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रय़ुक्त मोटर सायकिल, बाचतीच में उपयोग किये गये 4 मोबाईल जप्त किए। इसके अलावा प्रकरण के अन्य आरोपी कमलेश महोबिया, जय बेन, छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी फरार जिनकी तलाश जारी है।
