पेट्रोलपंप में पथराव-चाकूबाजी करने वाले पकड़ाए

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत सालीवाड़ा पेट्रोल पंप में पथराव, चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चार चाकू, एक्टिवा जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी को अंशुल पटेल 20 वर्ष निवासी ग्राम परसवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सालीवाड़ा पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरने का काम करता है, 7 फरवरी को पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भर रहा था तभी एक स्कूटी में 2 लडके, दूसरी मोटर सायकल में 2 लडक़े एवं शुभम सेन सिगरेट पीते हुये आये और उससे बोला कि हमारी तीनों गाडिय़ों में 5-5 लीटर पेट्रोल फ्री में भर दो, उसने बिना पैसों के पेट्रोल भरने से मना किया तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे।

शुभम सेन ने चाकू से हमलाकर उसे एवं उसके साथी मुुकुंद को चोट पहुंचा दी इसके बाद आरोपियों ने पथराव करते हुए पंप के ऑफिस के कांच तोड़ दिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कटियाघाट शमशानघाट में घेराबंदी करते हुए राहगीरों को डरा धमका रहे प्रशांत पासी पिता राजेश पासी 23 वर्ष निवासी बिलहरी, शनि बढेल पिता कमल बढेल 19 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा, युसुफ तिर्की पिता सुरेश तिर्की 23 वर्ष निवासी गोराबजार एवं शरद मेहतो पिता राजेश मेहतो 20 वर्ष निवासी कटियाघाट बरेला को पकड़ा। चारो तलाशी लेने पर 1-1 चाकू रखे मिला। न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये सभी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
प्रशांत पर 12, शनि पर 4 अपराध दर्ज
बरेला टीआई अनिल पटेल ने बताया कि पकडा गया आरोपी प्रशांत पासी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के 12 अपराध, शनि बढेल पर मारपीट एवं आम्र्स एक्ट के 4 अपराध थाना गोराबाजार में पूर्व से दर्ज है।

Next Post

ट्रक लूटने वाली गैंग की तलाश में इंदौर पहुंची पुलिस

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत सिहोरा रोड पीपल देवरी में 16 लाख 50 हजार रूपए के चना से लदा ट्रक लूटने और ड्राइवर के अपहरण के मामले में पुलिस गिरफ्त में आए एक आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड […]

You May Like