इटारसी। इटारसी के TTE रेस्ट हाउस में उस समय हंगामा हो गया जब एक TTE कर्मचारी ने कैंटीन के भोजन की शिकायत की। बताया जा रहा है कि शिकायत से नाराज़ कैंटीन कर्मियों ने बाहर से कुछ दबंग किस्म के लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दादागिरी शुरू कर दी।
घटना के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों के पास न तो कोई पहचान पत्र था और न ही वे रेलवे स्टाफ के सदस्य थे। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैंटीन प्रबंधन की ओर से बाहरी लोग TTE स्टाफ के साथ अभद्रता कर रहे हैं।
रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि अगर ऐसी घटनाओं पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन TTE भाइयों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
