महिला बाल विकास की आधार आईडी का दुरुपयोग

विदिशा। नटेरन तहसील में एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना की आधार आईडी का दुरुपयोग कर नटेरन लोक सेवा में आधार आईडी से काम किया जा रहा है, अधिकारियों को पता नहीं, यह एक सोचने वाली बात है। जब नटेरन महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश हैं महिला बाल विकास की आधार कार्ड आईडी से आधार अपडेट किए जाते हैं। मुझे अभी पता चला है महिला बाल विकास की आधार आईडी नटेरन लोक सेवा केन्द्र में चलाई जा रही है। ऑपरेटर से बात की गई है कल तक मशीन महिला बाल विकास में मंगा ली जाएगी। यदि नहीं आई तो मैं कार्रवाई करूंगा।

महिला बाल विकास अधिकारी राजेश ने स्वीकार किया महिला बाल विकास की आधार आईडी मशीन नटेरन लोक सेवा केन्द्र में चल रही है। वहीं विदिशा जिला लोक सेवा प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया की यदि एक कैंपस है तो आधार आईडी मशीन चलाई जा सकती है लेकिन यहां नटेरन में तो महिला बाल विकास और लोक सेवा के कैंपस अलग-अलग हैं। बीच में तहसील कार्यालय की बिल्डिंग स्थित है फिर कैसे महिला बाल विकास आधार आईडी की मशीन नटेरन लोक सेवा केंद्र पर चलाई जा रही है यह सोचने वाली बात है। जब ऑपरेटर से बात की गई तो वह कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुआ और अपनी कुर्सी छोड़कर बाहर निकल गया। अब देखना यह होगा कि जिले में संबंधित अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Next Post

विद्युत पोल से टकराकर पलटी स्कूल बस, खाई में गिरी; 4 दर्जन बच्चे घायल

Mon Aug 25 , 2025
तलेन/ब्यावरा।सोमवार को पचोर-तलेन मार्ग पर ग्राम चौमा के समीप एक प्रायवेट स्कूल की बस पहले हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से भिड़ी फिर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे खाई में जाकर पलट गई. बस में सवार करीब चार दर्जन बच्चे घायल हो गये इनमें दो-तीन बच्चों को गंभीर चोट आई […]

You May Like