मानसिक रूप से कमजोर युवक से बर्बरता का वीडियो वायरल, दाढ़ी खींची और सिर मुंडाया; खिलचीपुर में मिला युवक

राजगढ़। राजगढ़ में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है. प्रथम दृष्टया मानसिक रुप से कमजोर युवक के दाड़ी के बाल खींचे तथा सिर मुंडा. इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खिलचीपुर से युवक को खोज निकाला तथा परिजनों को सौंप दिया.

उधर युवक की मां का कहना है कि उसका बेटा काम पर गया था जो चार दिन से लापता है. जानकारी के अनुसार घटना के वायरल हुए विडियो में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को पकडक़र पहले उसकी दाढ़ी के बाल खींचे गए, इसके बाद कैंची से उसके सिर के बाल काटे गए. युवक के सिर से खून भी निकलता नजर आ रहा है, युवक को रस्सी से बांधकर रखा गया था. यह घटना राजगढ़ कोतवाली के ग्राम दिलावरा की होना बताया जा रहा है. महिला का कहना है कि बर्बरता का शिकार युवक उसका बेटा दुर्गेश तंवर उम्र 22 वर्ष है, महिला के अनुसार शुक्रवार को उसका बेटा काम पर जाने का कहकर घर से गया था. लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो किसी परिचित ने उसे दिखाया, जिसके बाद उसे अपने बेटे के साथ हुई बर्बरता की जानकारी मिली. महिला संजूबाई के अनुसार वह खिलचीपुर थाना क्षेत्र के सूका सेदरा गांव की निवासी है और कई वर्षों से अपने पति और तीन बेटों के साथ ब्यावरा स्थित श्रीराम कॉलोनी में रह रही है. महिला के अनुसार उसके तीनों बेटे—बनवारी, मुकेश और दुर्गेश मजदूरी का कार्य करते है, महिला का कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं पता कि उनके बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई.

यहां से वहां भटकने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

पीडि़ता के अनुसार मामले की शिकायत लेकर वह पहले एसपी कार्यालय पहुंची, जहां से राजगढ़ थाने भेजा गया. राजगढ़ थाने में यह कहकर लौटा दिया गया कि युवक ब्यावरा से गया है, इसलिए ब्यावरा थाने में शिकायत की जाए. ब्यावरा थाना पहुंचने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. महिला ने प्रशासन से बेटे की तलाश कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

खिलचीपुर से मिला युवक

पुलिस के अनुसार विडियो के वायरल होने के बाद युवक की तलाश शुरु की जिसमें युवक खिलचीपुर में घूमता हुआ मिला. प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रुप से कमजोर होना बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा युवक के साथ बर्बरता करने वालों की तलाश की जा रही है.

जानकारी लगते ही पुलिस बल युवक की तलाश में निकल गया था. युवक मिल गया है. घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

अरविंद सिंह राठौर,

एस डी ओ पी, राजगढ़

Next Post

कृष्ण-शिव परंपरा का संगम: पौराणिक श्रोणितपुर सोहागपुर बनेगा प्रमुख तीर्थ

Tue Jan 20 , 2026
सोहागपुर। द्वापर युग की ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को अपने भीतर समेटे सोहागपुर (प्राचीन श्रोणितपुर) का महत्व शिवपुराण और श्रीकृष्ण कथा में विशेष रूप से वर्णित है। यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध की ससुराल रही है, जहां असुरराज बाणासुर की पुत्री उषा से उनका विवाह हुआ था। यह […]

You May Like