महाजाम:  जबलपुर-कटनी बॉर्डर में  3000 लोग वाहनों में फंसे

महाकुंभ में जाने और लौटने वाले श्रद्धालु फंसे, 10 किमी से अधिक का लंबा जाम

 

जबलपुर।  कटनी-जबलपुर बॉर्डर ग्राम धनगवा में महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लगभग 3000 लोग वाहनों में फंसे हुए हैं। दरअसल प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ महापर्व के दौरान 48 घंटे तक के लिए श्रद्धालुओं के आने जाने पर रोक लगे होने व रीवा प्रयागराज मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण स्लीमनाबाद जिला कटनी-जबलपुर बॉर्डर ग्राम धनगवा में महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लगभग 3000 लोग वाहनों में फंस गए है।  श्रद्धालुओं को भोजन, पानी की व्यवस्था कराई गई है इसके अलावा आवश्यक पुलिस बल लगाया गया है ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। साथ ही  पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धालुओं को धैर्य रखने और परेशान ना होने की समझाइश दे रहे है।

48 घंटे और लगेंगे

एक श्रद्धालु द्वारा बताया गया कि रात 9 बजे शनिवार को प्रयागराज के लिए जबलपुर से निकले थे , रविवार दोपहर 4 बजे चाकघाट तक पहुंचे हैं। अभी 48 घंटे और लगेंगे।

सफर बना मुसीबत, लौट जाएं तो मेहरबानी

जबलपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज रवाना हुए इसके अलावा वापिस भी लौट रहे है। इस बीच जबलपुर के सिहोरा से जाम में लोग फंसते चले गए जाम की शुरूआत सिहोरा के मोहतरा टोलनाके से हुई जो आगे चाकघाट तक जाम भीषण जाम लग गया। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से यह भी अपील की जा रही है कि आगे जबरदस्त जाम है आप अगर यहीं से वापस चले जाएं तो मेहरबानी होगी।

छूटा पसीना, हो गए हालाकान

जाम से जहां पुलिस, प्रशासन का पसीना छूट गया है तो वहीं जाम से विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग हलाकान हो गए है।

सोशल मीडियो पर वायरल

जाम की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके अलावा लोग अपनो को मोबाइल से भी पल-पल की अपडेट दे रहे है।

Next Post

मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला से लूटः सोने की चेन व पर्स छीनकर भागे बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी

Sun Feb 9 , 2025
शहडोल। शहर के कोतवाली अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के पास आज सुबह जैन मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही एक बुजुर्ग से दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन सहित पर्स लूट के फरार हो गए। जिले के वार्ड नं 25 नया बस स्टैंड के पास रहने वाली गीता जैन […]

You May Like