मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक भेट कर किया सम्मानित 

सीधी।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट में स्थान पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। हाई स्कूल में 09 विद्यार्थी कु. मानसी साहू, अभिमान द्विवेदी, उज्ज्वल पाण्डेय, आशिम रंजन मिश्रा, कु. समीक्षा पाण्डेय, अभिषेक कुमार द्विवेदी, सुयश तिवारी, आदित्य पाण्डेय, प्रग्यांस उपाध्याय एवं हायर सेकेण्डरी में 05 विद्यार्थी दिव्यांशु तिवारी, अभय सिंह, प्रिन्स गुप्ता, कु. रिया गुप्ता, अंश तिवारी कुल 14 (चौदह) विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त किये है। कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों को अपने विचार एवं सफलता का रहस्य बताने को कहा गया। विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के बारे में चर्चा हुई।

कलेक्टर ने बताया कि आप की समस्या का समाधान आपके ही पास है, अभ्यास अच्छे से करिये, बार-बार का अभ्यास करने से अवश्य ही सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। क्या पढ़ना है यह तो आवश्यक है, परन्तु इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि क्या नहीं पढ़ना है, प्रतियोगी परीक्षाओं में यह आवश्यक होता है। लिखने का अभ्यास अधिक से अधिक करना चाहिये, लक्ष्य निर्धारित करिए और उसी पर ध्यान दीजिए। छात्र दिव्यांश तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार के दबाब को झेलने की बात की जिसके उत्तर में कलेक्टर ने बताया कि कोई दबाब नहीं लेना है, सामान्य बने रहना है, उत्तर यदि नहीं बनता है तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए, इधर-उधर के उत्तर से कमी स्वीकार करना बेहतर होता है।

सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक भेट की गई।

Next Post

डॉक्टरों से नहीं करवा सकते बंधुआ मजदूर जैसे कार्य

Wed May 7 , 2025
जबलपुर। मेडिकल पीजी कोर्स करने के बाद पांच साल तक ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने का बांड भरवाये जाने के चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। बांड की शर्त अनुसार सेवा नहीं देने पर शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने के एवज में पचास लाख रुपये जुर्माने के तौर […]

You May Like