महिला की मृत्यु के 15 दिन बाद हत्या की आशंका

कब्र से शव को निकाला, कराया गया पोस्टमार्टम

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

मंडला। मृत महिला के परिजनों ने महिला को दफन करने के करीब 15 दिन बाद मौत पर संदेह प्रकट किया है। परिजनों की शिकायत के बाद थाना मवई पुलिस ने एसडीएम की अनुमति से महिला के शव को क़ब्र से निकलवाया और आज पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी अनुसार मवई विकासखंड के ग्राम बहरमुंडी निवासी मृतिका रतनी बाई पति गणेश धुर्वे 50 वर्ष के परिजनों ने बताया कि रतनी बाई ग्राम में ही एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। खाना खाने के बाद वह वहां से निकल गई। कुछ देर बाद घर के नजदीक ही महिला रतनी बाई का शव मिला। घर के पास ही शव मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बताया गया कि विगत 10 फरवरी को ग्राम बहरमुंडी पोंडी में जंगल के आसपास रतनी बाई की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद परिजनों ने रतनी बाई का अंतिम संस्कार करने के लिए उसे दफन कर दिया था। अंतिम संस्कार के करीब 15 दिन बाद मृतिका के परिजनों ने मवई थाने में महिला रतनी बाई की हत्या की आशंका प्रकट करते हुए शिकायत की है।

जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। शव के विसरा सहित अन्य अंग को केमिकल एनालिसिस के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। परिजनों सहित अन्य व्यक्तियों से पूछताछ और परिस्थितियों की जांच कर मृत्यु के कारण का पता किया जा रहा है।

 

इनका कहना है

परिजनों ने महिला की मृत्यु पर कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है, इसके साथ ही जादू टोने का भी एंगल भी सामने आया है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है जिसके बाद सामने आए तत्थों के आधार पर मामले का खुलासा हो सकेगा।

रजत सकलेचा, पुलिस अधीक्षक, मंडला

Next Post

एक महीने से फरार लव जिहाद के आरोपी पर थाना मांधाता में दुष्कर्म सहित अन्य धारा में प्रकरण दर्ज

Thu Feb 27 , 2025
ओंकारेश्वर राहुल बनकर दोस्ती की,शादी का झांसा देकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध, धर्म परिवर्तन का भी दिया दबाव ।   खंड़वा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पीड़ित महिला से […]

You May Like