सीएम डॉ यादव ने पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्रवेश द्वार, स्वच्छता, दिव्यांगजन अनुकूल व्यवस्थाएं तथा आकर्षक आधारभूत ढांचा विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल संपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Next Post

खेल उद्योग, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के साथ सहयोग करेगा भारत: मोदी

Fri Jul 17 , 2026
जींद (हरियाणा), 17 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहे भारत ने खेलकूद उद्योग और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मिल कर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश […]

You May Like