धोखे से वाहन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:टूर एंड ट्रेवल्स में लगाने के नाम पर वाहन लेकर हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए कीमत के चार चारपहिया वाहन बरामद किए हैं.मामला तब सामने आया जब फरियादी ने थाना राऊ में शिकायत दर्ज कराई कि युवराज और उसके साथियों ने उसकी कार किराए पर ली थी. आरोपियों ने वाहन को ट्रेवल्स में लगाने का झांसा दिया, लेकिन बाद में धोखाधड़ी करते हुए उसे किसी अन्य व्यक्ति को मोटी रकम लेकर बेच दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने इसी तरह कई लोगों से वाहन लेकर हड़पना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मारुति बलेनो, एक मारुति स्विफ्ट और एक मारुति अर्टिगा कार बरामद की है. जब्त वाहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपियों में युवराज निवासी सुंदरबन कॉलोनी धार, उत्तम सिंह निवासी सोनकच्छ जिला देवास और यशराज निवासी ओमेक्स हिल्स कॉलोनी राऊ शामिल हैं. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

मुखबिरी के शक में युवक पर हमला

Thu Jun 4 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उसे सरेराह पीटने का मामला सामने आया है. इलाके के एक शातिर बदमाश ने युवक को घेरकर उसके साथ गाली-गलौज की और चेहरे पर थप्पड़ व मुक्के जड़ दिए, जिससे युवक […]

You May Like

मनोरंजन