ग्वालियर: क्षेत्रीय जनता की समस्याओं और आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 17 की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा ने नगर निगम आयुक्त के नाम अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों ने सड़कों की जर्जर हालत और सीवर की अव्यवस्था पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से पाताली हनुमान से लेकर चंदनपुरा बिरला नगर पुल तक की सड़क का मुद्दा उठाया गया। क्षेत्रीयजनों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिससे आए दिन टमटम और दुपहिया वाहन पलट रहे हैं। बारिश का सीजन सिर पर है, यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो जलभराव के कारण स्थिति और भयावह हो जाएगी।
सर्दी के मौसम में डामरीकरण तकनीकी रूप से संभव नहीं हो पाता, अतः इसे तत्काल पूर्ण किया जाए ताकि किसी बड़ी जनहानि को रोका जा सके। सीवर ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग वार्ड 17 में सीवर की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त किया कि मानसून से पूर्व सड़कों की मरम्मत और सीवर की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठेकेदारों की कार्यप्रणाली की जांच कर कदम उठाए जाएं।
