भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत भवन में किए जाने वाले कार्यों को देखा. वहीं शिकायत शाखा में बैठे कर्मचारी से शिकायतों की जानकारी प्राप्त की. साथ ही रिकार्ड शाखा की फाइलों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि अधिकतर रिकॉर्ड की पीडीएफ बनाकर ऑनलाइन करें. कलेक्टर ने जिला पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों से किए जाने वाले कार्यों की चर्चा की. इसके बाद वहां रखी शिकायत पेटी खोली. उसमें एक शिकायत निकली. कलेक्टर ने कहा एक ही शिकायत है. जिला पंचायत की अलग-अलग शाखाओं में कलेक्टर मिश्रा गए. कार्यालय में रखे रिकॉर्ड का डिजिटिलाइजेशन कराने व ई-ऑफिस के जरिए ही काम करने निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईटो इला तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.
शिकायतें हो रही हैं ऑनलाइन अपडेट
शिकायत शाखा में कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी लीे. कर्मचारी ने बताया कि हमे जितनी भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उन्हें स्केन करके ऑनलाइन जिला पंचायत सीइओ को भेजी जाती है, वहां से अप्रूव होकर वापस आने पर संबंधित शाखा को कार्रवाई के लिए ऑनलाइन भेजी जाती हैं. अधिकतर कार्य ऑनलाइन ही किया जा रहा है.
