तेरहवीं से लौट रहे मस्तराम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम जटवारा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान मस्तराम कुशवाह के रूप में हुई है, जो पिपलौदा तीर्थ थाना गोवर्धन का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रहा था।

लौटते समय जटवारा स्कूल के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। घायल मस्तराम को तुरंत पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हादसे की खबर मिलने के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है

Next Post

कार का तांडव: महिला, युवक ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई तीन

Sun Sep 7 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत शहपुरा रोड ग्राम ग्वारी के पास कल शनिवार शाम एक बेलगाम कार चालक ने मोटर सायकिल और एक राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी जबकि उसके दो बेटे घायल हो गए थे, जिसमें से एक ने […]

You May Like