अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने एक टपरिया में दबिश देकर भारी मात्रा में भरे हुए गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले को भी गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी हरिकिशन अटनेरे ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के सामने, हनुमान मंदिर के पास एक टपरिया में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया है, जिन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापा मारा। दबिश के दौरान टपरिया में सिलेंडरों की रखवाली करते अनिल केवट (31) निवासी सुदामापुरी, रामपुर छापर गोरखपुर मिला। जब पुलिस ने उससे सिलेंडरों के दस्तावेजों के बारे में पूछा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसने स्वीकार किया कि वह इन्हें अवैध रूप से ज्यादा कीमत पर बेचने के लिए रखे हुए था।
पुलिस ने मौके से एचपी कंपनी के 11 भरे हुए घरेलू सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी अनिल केवट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर कहाँ से सप्लाई किए जा रहे थे।

Next Post

पांच लाख, कार की डिमांड कर नवविवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत शुक्ला नगर में दहेज लोभियों ने ननद पर 5 लाख रुपये और कार की मांग कर नवविवाहिता को घर से निकल दिया। पुलिस ने पति, सास, ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बरमान कला नरसिंहपुर निवासी 26 वर्षीय रिंकी विश्वकर्मा की […]

You May Like