पांच लाख, कार की डिमांड कर नवविवाहिता को पीटा, घर से निकाला

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत शुक्ला नगर में दहेज लोभियों ने ननद पर 5 लाख रुपये और कार की मांग कर नवविवाहिता को घर से निकल दिया। पुलिस ने पति, सास, ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बरमान कला नरसिंहपुर निवासी 26 वर्षीय रिंकी विश्वकर्मा की शादी 30 अप्रैल 2025 को शुक्ला नगर, मदनमहल निवासी अभिषेक विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

शादी के समय अभिषेक ने खुद को नौकरीपेशा बताया था, लेकिन विवाह के बाद पता चला कि वह कोई काम नहीं करता और नशे का आदी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अभिषेक, सास शिवकुमार विश्वकर्मा और ननद दुर्गा ने उसे कम दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया। वे लगातार मायके से 5 लाख रुपये और एक कार लाने का दबाव बना रहे थे।

ननद दुर्गा अक्सर फोन पर या घर आकर पति और सास को रिंकी के खिलाफ भड़काती थी।बीती रात करीब 9:40 बजे दहेज की मांग को लेकर तीनों आरोपियों ने रिंकी के साथ जमकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पति और सास ने उसे हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया और उसके गहने व अन्य सामान अपने पास रख लिया।

Next Post

महिला को बंधक बना किया प्रताड़ित, इलाज के अभाव में हुई पैरालाइज्ड

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत भानतलैया में दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को कमरे में बंधक बनाकर रखा जिसके चलते सही देखभाल और पोषण न मिलने से वह पैरालाइज्ड (लकवाग्रस्त) हो गई है। पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस […]

You May Like