महंगाई का झटका: इंदौर में पेट्रोल 109 और डीजल 95 के पार

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। देशभर में अलग-अलग राज्यों में ईंधन के दाम बढ़ने के क्रम में अब इंदौर में भी नई दरें लागू हो गई हैं।

नई कीमतों के अनुसार, इंदौर में पेट्रोल पहले 106 रुपए 54 पैसे प्रति लीटर था, जो बढ़कर 109 रुपए 81 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम 91 रुपए 93 पैसे से बढ़कर 95 रुपए 02 पैसे प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

स्पीड पेट्रोल की बात करें तो इसकी कीमत पहले 116 रुपए 28 पैसे प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 119 रुपए 56 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

लगातार बढ़ रही महंगाई का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से रोजमर्रा के खर्चों के साथ परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाएं भी महंगी होने की संभावना बढ़ गई।

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, भोपाल में पेट्रोल 109 रुपये के पार

Fri May 15 , 2026
भोपाल। देश भर में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है, जिसके बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। देश के […]

You May Like

मनोरंजन