माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित

भोपाल: मध्यप्रदेश के सर्वाधिक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित कर्मचारी संगठनों में से एक माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी संघ (पंजीयन वर्ष 1967, बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त) के चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुए।

नवगठित कार्यकारिणी में प्रमोद मेवाड़ा को महामंत्री, देवेन्द्र सहाय सक्सेना को उपाध्यक्ष, सोहनलाल सिसवाल को सहमंत्री, अरुण सितपाल को कोषाध्यक्ष तथा विकास भारतले को प्रवक्ता चुना गया। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ। सभी पदाधिकारियों का चयन माध्यमिक शिक्षा मंडल के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा गुप्त मतदान से किया गया।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से इंजीनियर सुधीर नायक, अध्यक्ष – मंत्रालय सेवा अधिकारी एवं कर्मचारी संघ, को मंडल कर्मचारी संघ का मानद अध्यक्ष नामित किया गया।

बोर्ड परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायक भगवंदास सबनानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर महामंत्री प्रमोद मेवाड़ा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापन विकास भारतले ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा और कर्मचारी हितों के प्रति इसके ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मंडल कर्मचारी संघ ने वर्षों से कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ नेता हरी देर्वाल को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्हें राज्य के सर्वाधिक सम्मानित कर्मचारी नेताओं में गिना जाता है। समारोह में प्रमुख कर्मचारी नेताओं अजय श्रीवास्तव नीलू, अनिल वाजपेयी, गजेन्द्र कोठारी, रमेश राठौर, और राजकुमार पटेल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Next Post

भारत जलवायु परिवर्तन से प्रभावित शीर्ष 10 देशों में शामिल

Wed Nov 12 , 2025
बेलेम, 12 नवंबर (वार्ता) जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले शीर्ष दस देशों में भारत भी शामिल है। बुधवार को यहां जारी रिपोर्ट में भारत सहित संवेदनशील देशों पर लू, तूफान और बाढ़ जैसी चरम मौसम की घटनाओं के असर को प्रमुख कारक बताया गया है। जर्मन वॉच […]

You May Like