सिवनी जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के खिलाफ जमानती वारंट

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने स्वत: संज्ञान अपराधिक मामले में सिवनी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि गोल्हानी के खिलाफ पांच हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को निर्धारित की है। दरअसल इससे पूर्व हुई सुनवाई पर न्यायालय ने उन्हें जवाब देने व उपस्थित होने के निर्देश दिये थे। उक्त आदेश का पालन न होने पर न्यायालय ने उक्त निर्देश दिये।

Next Post

नई गति देगा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर : डॉ मोहन यादव 

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र में बनने वाला फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर क्षेत्रीय विकास, व्यापार, पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देगा। उन्होंने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चंद्रावतीगंज में लगभग 2,935 करोड़ रुपये लागत की इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना […]

You May Like