युवक का अपहरण करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, रुपए को लेकर की मारपीट

भोपाल। एमपीनगर थाना पुलिस ने एक युवक का अपहरण करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी जय हिन्द शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक 23 वर्षीय अभय चौहान को बदमाशों ने पकड़ कर मारपीट की थी. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपह्रत युवक को छुड़ाया और बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित अभय जहांगीराबाद इलाके का रहवासी है और बीटेक की पढ़ाई कर रहा है. शुक्रवार को वह अपने एक दोस्त के साथ एमपी नगर के एक चाय सुटटा बार में गया था, जहां उसके परिचित युवक अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की भी मौजूद थे. इस दौरान सभी पैसे लगाकर आनलाइन गेम खेलने लगे. गेम में अभय को करीब डेढ़ हजार रूपए आरोपियों को देने थे, जो वह नहीं दे पाया. इसके चलते चारों बदमाश युवक ने अभय का अपहरण कर उसे अपनी कार में बैठाया. आरोपी युवक कोलार इलाके में ले जाकर अभय के साथ जमकर मारपीट कर दी. बदमाशों ने पीड़ित से इस दौरान करीब 11 हजार रूपए भी अपने खाते में आनलाइन ट्रांसफर कराए. बदमाशों ने अभय को बाद में एमपीनगर इलाके में छोड़ा और भाग गए. पीडित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी कालेज के स्टूडेंट हैं, जिनमें 3 एमपीनगर और एक बैरागढ़ इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली का केस दर्ज किया है.

Next Post

कोर्ट के पास टकराई कार और पिकअप, मुर्गियां आईं चपेट में, पुलिस कर रही जांच

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल। जिला कोर्ट के पास शनिवार को तेज रफ्तार में दो गाड़ियां टकरा गई. कार से टकराई पिकअप वाहन इस दौरान सड़क पर ही पलट गई. हादसे के दौरान पिकअप से ले जाई जा रही मुर्गियां चपटे में आ गई. इस हादसे में वाहन चालकों को मामूली चोट आई है. […]

You May Like