विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें, चेहरे पर दिखी खुशी

पथरिया। शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में मंत्री पुत्र लोकेंद्र पटेल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि उदयभान पटेल, कपिल दुबे, प्रीतम पटेल मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

Next Post

आज होगी किशोर नाइट पार्श्वगायक विनोद राठौर को मिलेगा किशोर सम्मान

Mon Aug 3 , 2026
खंडवा। हरफनमौला कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खण्डवा गौरव दिवस का समापन मंगलवार को होगा। सुबह नव बजे किशोर कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि, स्वरांजलि और दूध-जलेबी का भोग अर्पित किया जाएगा। शाम साढ़े सात बजे पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में किशोर नाइट का […]

You May Like