ट्रैक्टर–ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

देवास/सोनकच्छ। रविवार रात लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनोखी लाल पाटीदार अपने स्वयं के ट्रैक्टर से लगभग 40 क्विंटल सरिया लेकर सोनकच्छ से अपने गांव नानुखेड़ा की ओर जा रहे थे। महू नदी आमलाताज के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की खाई में उतर गया।

दुर्घटना में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और भारी सरिया व स्टीयरिंग के बीच फंस जाने से अनोखी लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के किसान तथा वहां से गुजर रहे दूध वाहन चालक ने हादसा देखा और तुरंत अमलाताज में सूचना दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पहचान कर नानुखेड़ा में परिजनों को खबर दी।

जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को खाई से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर सोनकच्छ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया तथा शव को सिविल अस्पताल सोनकच्छ भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

डभौरा थाने के मामले में हाईकोर्ट ने एसपी रीवा को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में मांगा जवाब

Mon Dec 8 , 2025
रीवा। रीवा के डभौरा थाना अन्तर्गत एक वर्ष पूर्व आदिवासियों के खेत की बाड़ी तोड़ कर मारपीट किये जाने के मामले में कार्यवाही न किये जाने को लेकर पीडि़त पक्ष हाईकोर्ट की शरण ली. जहा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ए.के पालीवाल द्वारा मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक सहित अन्य […]

You May Like

Play sound