नई दिल्ली, वैश्विक बाजारों में मचे उथल-पुथल और कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी के भाव धड़ाम हो गए हैं। पिछले कुछ घंटों के भीतर ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है।
सोने और चांदी के ताजा वायदा भाव
MCX के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोना 1,42,196 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जिससे पिछले 36 घंटों में इसमें 3497 रुपये की भारी कमी आई है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है और यह लुढ़ककर 2,18,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
भू-राजनीतिक तनाव और एक्सपर्ट्स की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान विवाद के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने और अमेरिकी नीतियों के कारण निवेशकों को आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

