अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज, 17 अक्टूबर से यूएई में मुकाबले

अफगानिस्तान जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ ODI ट्राई-सीरीज की मेजबानी करेगा। तीनों टीमों के बीच 17 से 23 अक्टूबर तक यूएई में वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज का ऐलान किया है। यह सीरीज 17 से 23 अक्टूबर तक यूएई में खेली जाएगी।सीरीज की शुरुआत 17 अक्टूबर को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के मुकाबले से होगी।

इसके बाद 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे का सामना अफगानिस्तान से होगा। 21 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कबसे होगा टेस्ट मैच?
ये त्रिकोणीय सीरीज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली 3 T20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले भी यूएई में होंगे। इससे पहले बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद वनडे त्रिकोणीय सीरीज शुरू होगी।

क्या बोले गिवेमोर मकोनी?
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवेमोर मकोनी ने कहा कि ये दौरा उनकी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें आगे फायदा होगा।

उन्होंने वनडे त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ खेलने को चुनौतीपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मौके मिलने को भी जिम्बाब्वे के लिए अहम बताया।

‘खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका’
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने भी इस दौरे को खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फॉर्मेट में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को अच्छा अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा। यूएई में होने वाला यह पूरा कार्यक्रम तीनों टीमों के खिलाड़ियों को वनडे, T20 और टेस्ट क्रिकेट में खुद को परखने का मौका देगा।

Next Post

किलियन एमबाप्पे, लियोनल मेसी और अलेक्सिया पुटेलास जैसे स्टार खिलाड़ी नॉमिनी की लिस्ट में शामिल

Wed Sep 9 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) दुनिया भर के फ़ुटबॉल में दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को एक बार फिर सम्मानित करने का समय आ गया है। मंगलवार को पुरुषों और महिलाओं के बैलन डी’ओर के लिए नॉमिनी की घोषणा की गई। स्टार खिलाड़ियों से भरी इन शॉर्टलिस्ट में कई प्रतिभाशाली और शानदार उपलब्धियां […]

You May Like