जबलपुर: कार और स्कूल वैन की टक्कर में घायल बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से पूरी जानकारी ली और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य और उपचार के बारे में चर्चा की। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा के अनुसार सभी घायल बच्चों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। बच्चों को केजुअल्टी में उपचार दिया जा रहा है और एक्सरे सहित जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। एक बच्चे के जबड़े में फ्रेक्चर बताया गया है।
Next Post
न्यायालय की टिप्पणियों से सामने आया उप्र पुलिस का असली चेहरा: कांग्रेस
Thu Oct 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणियों से उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली की हकीकत सामने आ गयी है और उसकी जांच तथा हिरासत में लोगों के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस के […]

You May Like
-
3 months ago
वनकर्मियों पर सब्बल से हमला, बाईक तोड़ी
-
11 months ago
एलओसी पर संदिग्ध हलचल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान
-
8 months ago
मऊगंज जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की रही धूम