एलओसी पर संदिग्ध हलचल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान

श्रीनगर 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में बुधवार की सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध हलचल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के पास हलचल देखने के बाद सेना ने कमलकोट इलाके में ऑपरेशन शुरू किया।

एक अधिकारी ने बताया,”जैसे ही संदिग्ध हलचल का पता चला, संदिग्ध घुसपैठियों को रोकने के लिए कुछ गोलियां चलाई गईं। अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है।”

सुरक्षा बल एलओसी पर हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि ऐसी जानकारी मिली है कि सर्दी शुरू होने और ऊपरी इलाकों में बर्फ जमने से पहले घुसपैठिए अंदर आने की कोशिश कर सकते हैं।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गत आठ नवंबर को एलओसी पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिसमें दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि एलओसी के पास हलचल देखने के बाद सेना ने कमलकोट इलाके में ऑपरेशन शुरू किया।

गत आठ नवंबर को, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था जिसमें दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए थे।

 

 

 

Next Post

कश्मीर के हालात जस के तस, 2019 से हालात में कोई बदलाव नहीं: उमर अब्दुल्ला

Wed Nov 19 , 2025
श्रीनगर, 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू -कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि 2019 में हुए संवैधानिक बदलावों के बाद से राज्य के हालात में कोई सुधार नहीं आया है। श्री उमर ने कुलगाम में जम्मू-कश्मीर क्षेत्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से कहा, “मौजूदा […]

You May Like