लीनेस क्लब की नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

सोहागपुर। लीनेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह मढ़ई क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में किया गया। जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष नंदिनी साहू ने अध्यक्षता की शपथ ली। वहीं वसंत पंचमी उत्सव भी इस अवसर पर आयोजित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष कल्पना रघुवंशी ने बताया कि शालनी चौहान को सचिव तथा मंजू दुबे को कोषाध्यक्ष पद की शपथ भी दिलाई गई। अनीता कत्थे ने नव कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान विमला अग्रवाल, तरुणा माहेश्वरी, अनीता कत्थे, संगीता खनूजा, कल्पना रघुवंशी, क्षमा दीवान, अर्चना खंडेलवाल, भावना खंडेलवाल, बबीता चौरसिया, वृंदा अग्रवाल, शकीना खान, अनीता चौधरी आदि की उपस्थिति रही।

 

Next Post

विकास की राह में एकजुट इटारसी: सहमति से हटी मजार, डोलरिया रोड होगा चौड़ा

Tue Jan 27 , 2026
इटारसी। शहर में विकास और सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब ग्वाल बाबा (नाला मोहल्ला) डोलरिया रोड पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बनी मजार को आपसी सहमति और धार्मिक सम्मान के साथ विस्थापित किया गया। इस पहल से वर्षों से लंबित मार्ग विस्तार का रास्ता साफ हो […]

You May Like