अभिनय अकेले का नहीं, पूरी टीम का खेल है : राम कपूर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राम कपूर का कहना है कि अभिनय अकेले का नहीं बल्कि पूरी टीम का खेल होता है।

राम कपूर ,27 जून से जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने जा रही सीरीज ‘मिस्त्री’ में अहम भूमिका निभाते नजर आयेंगे। यह सीरीज, बहुचर्चित अमेरिकी सीरीज़ मॉन्क का भारतीय रूपांतरण है, जिसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और जिसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।कहानी के केंद्र में हैं राम कपूर, जो सनकी, जुनूनी और बेहद प्रतिभाशाली जासूस अरमान मिस्त्री की भूमिका में हैं। उनके साथ मोना सिंह, शिखा तल्सानिया और क्षितीश दाते जैसे अनुभवी कलाकार स्क्रीन पर जान डालते हैं।

ऐसे शो में जहां पूरी कहानी कलाकारों की टीमवर्क पर निर्भर हो, वहां उनका आपसी तालमेल ही शो को खास बनाता है। राम कपूर इस केमिस्ट्री को शो की सबसे बड़ी ताकत बताते हैं। उनका मानना है कि हर कलाकार का अपनी भूमिका में पूरी तरह फिट होना ही ‘मिस्त्री’ को जादुई बनाता है।

राम कपूर ने कहा,मैं यह बात हल्के में नहीं कह रहा। शायद प्रेस को भी याद होगा कि मैंने इससे पहले शायद ही कभी ऐसा कहा हो। जब आपकी पूरी मुख्य टीम इतनी मज़बूत हो, तो पर्दे पर जादू अपने आप हो जाता है।जैसे बड़े अच्छे लगते हैं में साक्षी और मेरा साथ ही शो की जान था । यदि हम दोनों में से कोई एक नहीं होता, तो शायद वह शो वैसा नहीं बनता। क्योंकि अभिनय अकेले का खेल नहीं, पूरी टीम का प्रयास होता है।मोना, शिखा, क्षितीश और मैं हम चारों अपने-अपने किरदारों में इतने परफेक्ट हैं कि जब मैं डबिंग कर रहा था, तो बाकियों की परफॉर्मेंस देखकर खुद हंस रहा था। मुझे लगता है कि हमारे शो की सबसे बड़ी ताकत यही चार मुख्य कलाकार हैं, क्योंकि हर कोई अपने रोल में पूरी तरह फिट है और बेमिसाल लग रहा है।

Next Post

चलते ट्रक में भड़की आग, क्लीनर झुलसा

Fri Jun 6 , 2025
सतना: जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवरिया घाटी में गुरुवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलते हुए ट्रक में अचानक आग भड़क गई। जिसके चलते ट्रक का क्लीनर झुलस गया। आलू से भरा ट्रक कानपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट […]

You May Like