पेयजल-सीवर व्यवस्था पर महापौर सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ग्वालियर। ग्वालियर में बाल भवन स्थित ए.क्यू.आई. सभागार में महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति, सीवर सफाई एवं नाला सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिकों को हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा सीवर और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से वार्डवार व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, विनोद यादव माटू, पार्षद देवेंद्र राठौर, महेंद्र आर्य, किरण धर्मेंद्र वर्मा, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Next Post

तीन IPS अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर के नए एसपी

Sun May 10 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं। जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को बुरहानपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में बुरहानपुर के तत्कालीन एसपी देवेंद्र पाटीदार का तबादला […]

You May Like