बड़े बकायादारों के यहा नगर निगम ने की कुर्की

रीवा, वित्तीय वर्ष समाप्त होने के नजदीक आने के पहले नगर निगम बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रहा है. सम्पत्तिकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई है और 4.4 लाख की वसूली की गई है.

बार-बार सूचना दिए जाने एवं अंतिम सूचना पत्र जारी होने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले करदाताओं पर अब नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को जोन क्रमांक 03 में पुलिस बल के साथ अधिहरण/कुर्की के लिए राजस्व टीम के पहुंचते ही बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि नगर निगम कोष में जमा करा दी.

कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 24 में बृजेश सिंह, पुष्पा सोनी, किरण सिंह एवं इन्द्री देवी द्वारा कुल 4,04,871 रुपये की बकाया राशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई. नगर निगम द्वारा बताया गया कि संबंधित करदाताओं को बकाया संपत्तिकर जमा करने के लिए समय-समय पर सूचना दी गई थी. इसके बावजूद निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 173 एवं धारा 174 के अंतर्गत नोटिस जारी कर अंतिम सूचना पत्र जारी किए गए. निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने के कारण नियमानुसार अधिहरण/कुर्की की कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दीपक सिंह तोमर, सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं उपराजस्व निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा पुलिस बल उपस्थित रहे.

Next Post

डबरा स्टेशन पर चैकिंग, 37 यात्रियों से 19 हजार वसूले

Thu Oct 22 , 2026
ग्वालियर। डबरा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ विशेष एम्बुश चेक अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर.के. वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के तहत स्टेशन से […]

You May Like