भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भड़की कांग्रेस, संसद मे चर्चा की मांग उठाई

नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में उसके साथ व्यापार समझौता किया है, जिससे देश की स्थिति कमजोर हुई है। श्री रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते का पूरा ब्यौरा संसद में रखा जाना चाहिए और इसपर विस्तृत चर्चा करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी कृषि मंत्री ने भारत द्वारा कृषि आयात उदारीकरण का दावा किया है। इससे लगता है कि यह समझौता अमेरिका के दबाव में किया गया है। श्री रमेश ने कहा कि भारत की कूटनीति पिछले कुछ समय से कमज़ोर हुई है। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान और उसके फील्ड मार्शल असीम मुनीर को खुलकर समर्थन करने का उल्लेख किया।

Next Post

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से रुपये में जबरदस्त तेजी

Tue Feb 3 , 2026
मुंबई, 03 फरवरी (वार्ता) भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में 121 पैसे की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिवस पर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 119.50 पैसे की बढ़त के […]

You May Like