बंगाल चुनाव में हुआ भारी मतदान, बदलाव का संकेत : बघेल

जौनपुर, 29 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी सिंह बघेल ने बुधवार को कहा कि बंगाल में भारी मतदान यह दर्शाता है कि वहां की जनता बदलाव चाहती है, वहां की सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, इसलिए वहां की जनता व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट किया है।

प्रो बघेल बुधवार को जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र के खुदौली गांव स्थित प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम बघेल के आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। वहां पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो बघेल ने दो दशक से बंद पड़ी गुजरताल हैचरी को लेकर साफ कहा यह राज्य सरकार का विषय है, केंद्र सरकार सीधे इसे संचालित नहीं करती। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संभावनाओं की तलाश कराई जा सकती है, लेकिन प्रदेश में इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है।

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल खेती से किसानों की आय पूरी नहीं हो रही है, इसलिए हमारी सरकार पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन और औषधीय खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने बताया कि भारत मछली उत्पादन में विश्व में दूसरे और दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय का समाजवाद अब खत्म हो चुका है और वर्तमान में पार्टी केवल ट्वीटर हैंडल तक सीमित रह गई है। आईपीएस अजय पाल शर्मा के बयानों पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भ्रमित करने का कार्य करते है। करीब दो घंटे प्रवास के बाद मंत्री प्रो बघेल गुजरा ताल के निरीक्षण के लिए पहुँचे, जहाँ उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण निरीक्षण कार्यक्रम अधूरा छोड़कर वह करीब साढ़े तीन बजे आगे के लिए रवाना हो गए।

 

 

 

 

 

Next Post

सांदीपनि स्कूल में प्रवेश की राह खुली: कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए एक-दो दिन में जारी होगी मेरिट सूची

Wed Apr 29 , 2026
पांढुरना। नगर के सांदीपनि के कक्षा 9 वी के लिए 316 तो वहीं कक्षा 11 वी में प्रवेश के लिए इच्छुक 274 छात्रों ने विधिवत फार्म जमा किए है, जिसकी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा स्कूटनी की जा रहीं है,इसमें से मेरिट सूची के आधार पर चयनित छात्रों को प्रवेश दिया […]

You May Like