भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में नक्सल मुठभेड़ों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले 60 पुलिस एवं सुरक्षा बल के जांबाज़ जवानों को क्रम पूर्व पदोन्नति प्रदान करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जवानों का सम्मान भी करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। शासन की ओर से सुरक्षा के साथ विकास को समान प्राथमिकता देने के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थिति रहेंगे।
