ग्वालियर व्यापार मेले में दुकानों के लिए आवेदन की तारीख 15 नवम्बर तक बढ़ी

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिन बढ़ाकर 15 नवम्बर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 05 नवम्बर निर्धारित थी। मेले में ऑटोमोबाइल्स, झूला, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न श्रेणियों की दुकानें आरक्षित रखी गई हैं। गुरुवार 5 नवम्बर तक कुल 1500 दुकानें आरक्षित हो चुकी हैं। दुकानदारों की मांग को देखते हुए ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इस बार मेले का आयोजन 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक किया जाएगा। मेले में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत दुकानें आवंटित की जानी हैं। इनमें ऑटोमोबाइल्स, झूला, इलेक्ट्रॉनिक्स, पक्की दुकानें, कोटरी, चबूतरा, सी श्रेणी की दुकानें तथा रेलवे ट्रैक क्षेत्र की दुकानें सहित अन्य श्रेणियां शामिल हैं।ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित श्रेणी में दुकान प्राप्त करने के लिए 15 नवम्बर तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर दें। निर्धारित समय-सीमा में आवेदन नहीं करने पर संबंधित दुकानें अनारक्षित श्रेणी में शामिल कर दी जाएंगी।
प्राधिकरण ने व्यापारियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए शीघ्र आवेदन करें, जिससे दुकान आवंटन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। ग्वालियर मेले में इस बार 11 राज्यों के दुकानदारों द्वारा भागीदारी की जा रही है। मेले में विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम लगवाने के प्रयास भी मेला प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे हैं।

Next Post

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, 4 के बजाय 6 साल होगी अग्निवीरों की सेवा अवधि, जानिए शादी के नियमों पर क्या है रक्षा मंत्रालय का नया अपडेट

Fri Nov 6 , 2026
नई दिल्ली,  केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय ने सेना की ‘अग्निपथ योजना’ में एक महत्वपूर्ण संशोधन करने का फैसला लिया है। नई घोषणा के अनुसार अब अग्निवीरों की कुल सेवा अवधि 4 साल के बजाय 6 साल तक बढ़ाई जा सकेगी। शुरुआती चार वर्षों के बाद 25 प्रतिशत उत्कृष्ट अग्निवीरों […]

You May Like