आज गांधीसागर में एडवेंचर टूरिज्म, झाबुआ से बहनों को आर्थिक संबल

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मंदसौर और झाबुआ में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे मंदसौर जिले में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे चरण का शुभारंभ करेंगे, जहां पर्यटन प्रेमियों के लिए लक्ज़री कैंपिंग, एडवेंचर टूरिज्म, हॉट-एयर बलून, पैरामोटरिंग और जेट स्कीइंग जैसी रोमांचक गतिविधियां शुरू होंगी। वहीं झाबुआ जिले के पेटलावद से वे 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त के रूप में 1250 की राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जाएंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों का जीवन सुखी और मुस्कान से भरा रहे, इसी संकल्प के साथ वे निरंतर कार्यरत हैं।

Next Post

शहर में चोरों का आतंक

Fri Sep 12 , 2025
कनाड़िया और बाणगंगा क्षेत्र में दो बड़ी वारदातें, लाखों का माल व नकदी गायब इंदौर:शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं. बीते दिनों कनाड़िया और बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का माल व नकदी उड़ा दी. दोनों ही मामलों में पुलिस ने […]

You May Like