टीकमगढ़ कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा: ससुर-दामाद के बीच हाथापाई, बीच-बचाव के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

टीकमगढ़। जिले के न्यायालय परिसर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है… जहां दामाद और ससुर के बीच जमकर हाथापाई हो गई। दोनों के बीच हुई मारपीट में दामाद के कपड़े तक फट गए।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। न्यायालय परिसर में मौजूद लोग दोनों के बीच हो रही मारपीट को रोकने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे।

घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें दामाद और ससुर एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। न्यायालय जैसे परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और वहां मौजूद लोगों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

चिकित्सकों में सेवा और संवेदनशीलता का भाव स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Thu Sep 3 , 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को बेहतर चिकित्सकीय ज्ञान और कौशल प्रदान करना नहीं है, बल्कि उनके भीतर सेवा, संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। युवा चिकित्सकों के व्यवहार […]

You May Like