दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मानसून के दौरान राजधानी में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर शनिवार को रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार बीमारी पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 114 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल मामले 1777 से अधिक हो गये हैं। उन्होंने दावा किया कि 6 अगस्त के बाद 14 दिनों में 344 मामले सामने आये, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 229 मामले दर्ज हुए थे। इस वर्ष मामले पिछले साल की तुलना में करीब आठ गुना अधिक हैं। सरकार की लगातार आपात बैठकें होने के बावजूद संक्रमण की रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, उपकरण और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। उन्होंने सरकार से बैठकों की औपचारिकताओं से बाहर निकलकर अस्पतालों की आपातकालीन सेवाएं दुरुस्त करने और स्वाइन फ्लू पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण के उपाय करने की मांग की।

Next Post

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 10 रन से हराया

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स विमेंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अनुशासित गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए 141/4 के स्कोर का बचाव किया और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स विमेंस को 10 रन से हराया। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं […]

You May Like