दहेज लोभियों से प्रताड़ित होकर महिला ने की थी आत्महत्या 

जबलपुर। सुंदरपुर खमरिया में रहने वाली महिला ने दहेज लोभियों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की आत्महत्या की थी।‌ जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू ने बताया कि श्रीमति प्रीति चौधरी 24 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर खमरिया ने 30 सितंबर को रात लगभग 9-30 बजे घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में एक अक्टूबर को मौत हो गयी थी। मर्ग जांच में मृतिका श्रीमति प्रीति चौधरी 24 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर के मायके पक्ष के बयान लिए गए। जांच में पाया गया कि श्रीमति प्रीति चोधरी की शादी 11 दिसम्बर 2020 केा सुन्दरपुर निवासी संदीप चौधरी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुयी थी शादी की लगुन में मायके पक्ष द्वारा ससुराल वालों को 50 हजार रूपये एवं गृहस्थी का सामान अपनी सामर्थता के अनुसार दिया था श्रीमति प्रीति की ससुराल में पति संदीप चौधरी, ससुर हीरालाल चौधरी, जेठ अर्जुन चौधरी, जेठानी प्रियंका, देवर नवीन, ननद रश्मी, सास मीरा बाई उर्फ गुड्डी बाई बोलते थे मायके से दहेज में कुछ नहीं मिला है और मायके से पैसे एवं गाड़ी लेकर आने की कहकर लगातार परेशान करते थे, श्रीमति प्रीति रक्षाबंधन में अपने मायके गई थी जो अपने ससुराल वालों की मंाग के बारे में अपने माता पिता को बताई थी, पैसे एवं गाड़ी के लिये ससुराल वालों द्वारा लगातार दी जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर ससुराल में जहरीली वस्तु का सेवन करने से उसकी मौत हो गई थी।

Next Post

चलती स्कूल बस का पहिया निकला, बड़ा हादसा टला

Fri Oct 31 , 2025
जबलपुर। रानीताल चौराहे पर निजी स्कूल के छात्रों से भरी बस का एक पहिया निकल गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर चालक समय रहते वाहन पर कंट्रोल नहीं कर पता तो बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। बस में […]

You May Like