
जबलपुर। रानीताल चौराहे पर निजी स्कूल के छात्रों से भरी बस का एक पहिया निकल गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर चालक समय रहते वाहन पर कंट्रोल नहीं कर पता तो बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। बस में 20 से अधिक बच्चे और शिक्षक सवार थे।
