
जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया के ए-1 अनुभाग में सी.डी.बी रिंग साईजिग करने के दौरान हादसा हो गया जिसमें एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। आयुध निर्माणी खमरिया प्रशासनिक अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि आयुध निर्माणी खमरिया के ए-1 अनुभाग में आज सुबह लगभग 10.05 बजे सी.डी.बी रिंग साईजिग करने के दौरान निर्माणी कर्मचारी सुभाष आलम, इलेक्ट्रोप्लेटर को बांये हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगने की बजह से उन्हे आयुध निर्माणी खमरिया हॉस्पिटल में आकस्मिक उपचार के बाद पूर्ण जांच हेतु निजी हॉस्पिटल भेजा गया । साथ ही साथ दुर्घटना के कारण पता करने के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी गई है ।
