नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा कि दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद श्री केजरीवाल ने पंजाब में शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है।
सुश्री मालीवाल ने एक्स पर आज कहा ”दिल्ली का शीश महल ख़ाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है।”
उन्होंने कहा ”चंडीगढ़ के सेक्टर दो में मुख्यमंत्री कोटे की दो एकड़ की आलीशान सात सितारा सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है। उन्होंने कहा कि कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलीकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का निजी जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।”
Next Post
भारत और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए दस वर्ष के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये
Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) भारत और अमेरिका ने रक्षा उद्योग, सेनाओं और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए दस वर्ष के महत्वाकांक्षी रक्षा समझौते (रक्षा फ्रेमवर्क समझौते) पर हस्ताक्षर किये हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कुआलालंपुर […]

You May Like
-
1 year ago
विदिशा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे शिवराज
