मध्यप्रदेश : गाय को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

भोपाल, 12 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में गाय को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक बयान पर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कल शाजापुर जिले में देशी गाय के पालन से जुड़े अपने संबोधन के दौरान कहा, ”लोग कुत्ते पालें कांग्रेस के नेता, उनके घर में क्या हैं, कुत्ते हैं, अपन तो गाय पालने वाले हैं कि नहीं।”

इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज सोशल मीडिया पर सरकार पर गौवंश की देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के “गौ-पालक” जानते हैं कि सरकार की नकली “गौ-भक्ति” असली गौ-वंश पर कितनी भारी पड़ रही है।

साथ ही उन्होंने राज्य में पिछले दो साल के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए सरकार पर गौवंश को लेकर लगातार लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रीवा, देवास, सीहोर, विदिशा और भोपाल समेत कई जिलों में कई सड़क हादसों में बड़ी संख्या में गौवंश की मृत्यु हुई, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने गौशालाओं में गौवंश की लगातार मृत्यु के दावे करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी अनुदान का कुछ पता नहीं चलता।

 

Next Post

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Fri Sep 12 , 2025
वाराणसी, 12 सितंबर (वार्ता): मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मॉरीशस के प्रतिनिधिमंडल ने भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह अनुभव अद्भुत था और बाबा विश्वनाथ के दर्शन से सभी अभिभूत हुए। […]

You May Like