वाराणसी, 12 सितंबर (वार्ता): मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
मॉरीशस के प्रतिनिधिमंडल ने भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह अनुभव अद्भुत था और बाबा विश्वनाथ के दर्शन से सभी अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच धार्मिक व सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने हैं। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से दोनों देशों के रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने रुद्री पाठ के साथ बाबा विश्वनाथ को पंचामृत अर्पित किया। सभी का अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया गया। पूजन 11 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया।
दर्शन-पूजन के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर से प्रस्थान कर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। के लिए पहुंचे। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया मार्ग को पूरी तरह खाली करा दिया गया था। मंदिर के बाहर पुलिस बल, पीएसी और एटीएस कमांडो तैनात किए गए थे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
