उस्मान ख्वाजा की पत्नी ने तीसरी बेटी को जन्म दिया, हिंदी में रखा नाम, कहा- अभी 8 और चाहिए फिर टीम…

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा तीसरी बार पिता बने हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी नवजात बेटी का नाम हिंदी में रखकर सभी को चौंका दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज ओपनर उस्मान ख्वाजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। ख्वाजा तीसरी बार पिता बने हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खास पल को अपने फैंस के साथ साझा किया। उनकी इस खबर ने क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
उस्मान ख्वाजा ने अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने परिवार के इस नए सदस्य के आने पर खुशी जताई और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा- “3 में से 3! अमीरा माया ख्वाजा का जन्म पिछले शुक्रवार को हुआ। हम बहुत आभारी हैं। एक और खूबसूरत बेटी। पूरी टीम बनाने के लिए अब बस 8 और चाहिए! अल्हम्दुलिल्लाह।”

पहले से हैं दो बेटियां
ख्वाजा और उनकी पत्नी रशेल पहले से ही दो बेटियों आयशा राहिल और आयला के माता-पिता हैं। अब तीसरी बेटी के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है। इस खुशी के मौके पर फैंस और क्रिकेटर्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

डेविड वॉर्नर ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
ख्वाजा के इस पोस्ट पर उनके पूर्व साथी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। वॉर्नर, जिनकी खुद तीन बेटियां हैं, ने हल्के-फुल्के अंदाज में दोस्त को बधाई दी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लिखा कि “बधाई हो दोस्त, लगता है यह ओपनर्स की टीम बन रही है!”

परिवार के लिए छोड़ा अहम मैच
अपनी बेटी के जन्म के इस खास मौके पर उस्मान ख्वाजा ने क्वींसलैंड के लिए अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच भी छोड़ दिया। उन्होंने क्रिकेट से ज्यादा अपने परिवार को प्राथमिकता दी, जो उनके व्यक्तित्व का एक अलग ही पहलू दिखाता है।

शानदार करियर के साथ खास पल
यह खुशखबरी उस्मान ख्वाजा के करियर के एक अहम मोड़ पर आई है। उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा रहे और उन्होंने इस दौरान 1621 रन बनाकर टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया। साल 2023 में उन्हें ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का सम्मान भी मिला।

Next Post

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, अनफिट होने पर भी वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर, जांच रिपोर्ट में खुली चयन की पोल

Thu Mar 19 , 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस रिपोर्ट में लापरवाही के आरोपों पर पीसीबी ने जांच कराई, जिसमें दोनों खिलाड़ियों की गंभीर चोट का खुलासा हुआ। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ा विवाद सामने […]

You May Like